सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अभ्यास मंडल के स्थापना दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता

महानगरों का विकास केवल चौड़ी सड़कों, ऊंची इमारतों और आधुनिक सुविधाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विकास के साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। इसी विचार को केंद्र में रखते हुए अभ्यास मंडल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अंतर-महाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 25 महाविद्यालय के छात्रों के बीच किया गया। अतिथि सीए नवीन खंडेलवाल, डॉ. मैथ्यू सी.पी.,सुरेश उपाध्याय थे।

निर्णायक मंडल में डॉ. सत्यम सम्राट आचार्य, डॉ. अमृता अवस्थी एवं युवा पत्रकार भूपेंद्र सिंह शामिल रहे। पक्ष में भूपेन्द्र यादव, जिज्ञासा हेडेव, लक्षित पंवार विजेता रहे। विपक्ष में हिमांशी चुग्गानी, लक्ष्मी नंदनी जैन. भव्या रस्तोगी विजेता रहे।

मनीष भालेराव, ब्रजेन्द्रसिंह धाकड, रामेश्वर गुप्ता, डॉ. एस.एल. गर्ग, प्रणीता दीक्षित, वैशाली खरे, मुरली खंडेलवाल, अंजेशसिंह तोमर, ईशान श्रीवास्तव, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, अरविन्द मिश्रा, हरेराम वाजपेयी, शफी शेख, नंदकिशोर उपाध्याय, श्याम पांडे मौजूद थे।