इंदौर के सारांश जैन का हुआ टीम इंडिया में टेस्ट डेब्यू
आज कोलंबो में भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला हो रहा है।
भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। खास बात यह है कि इस टेस्ट मैच में इंदौर के ऑफ स्पिनर सारांश जैन अपना डेब्यू कर रहे हैं। सारांश को टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टेस्ट कैप दिया। सारांश टीम में कुलदीप यादव की जगह लेंगे।
कुलदीप यादव गॉल टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, लेकिन वह गेंदबाजी में पूरी तरह से फेल रहे, जिसके कारण टीम इंडिया में बदलाव करना पड़ा। सारांश जैन का पिछला घरेलू सीजन शानदार रहा था। मध्य प्रदेश के इस स्पिन ऑलराउंडर ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में दमदार प्रदर्शन किया था।
यही कारण है कि उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है। पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन की बात करें तो सारांश ने मध्य प्रदेश के लिए 518 रन बनाने के साथ-साथ 30 विकेट भी अपने नाम किए थे।
