एआईबीई एक्सएक्सआईआई परीक्षा में आनलाइन आवेदन
इन्दौर अभिभाषक संघ, इन्दौर के ‘पूर्व-अध्यक्ष' गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया कि एआईबीई एक्सएक्सआईआई परीक्षा सम्भवत 29 नवम्बर को आयोजित होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक 27अक्टूबर तक अपना पंजीकरण आनलाइन आवेदन फार्म भर कर करवा सकते है। कचोलिया ने बताया कि परीक्षा में नवीन-अभिभाषक, विधि-स्नातक की उपाधि उत्तीर्ण व्यक्ति और एल. एल. बी. अन्तिम- वर्ष के अन्तिम-सेमेस्टर के छात्र भी शामिल हो सकते है।
इस परीक्षा में लगभग डेढ़-लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। अखिल भारतीय बार परीक्षा की अधिकारिक वेबसाइट बार कौंसिल आफ इंडिया ट्रस्ट पर अपलोड जानकारी के अनुसार आनलाइन आवेदन फार्म भरने का कार्य अत्यंत जरूरी है। 19 अगस्त से शुरू हो चुका है।
गौरतलब है कि वर्ष-2009 के बाद विधि-स्नातक की उपाधि उत्तीर्ण करने वाले व्यक्तियों को विधि-व्यवसाय करने के लिए ‘बार कौंसिल आफ इंडिया, नई-दिल्ली' द्वारा प्रदान किया जाने वाला 'विधि-व्यवसाय करने का प्रमाण पत्र सीओपी और सनद प्राप्त करने के लिए अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण करना
