पुलिस जवानों को लाठी-डंडों-घूंसों से पीटा मिर्ची पाउडर भी फेंका
दिल्ली में आउटर नॉर्थ जिले के भलस्वा डेयरी इलाके में ड्याूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोटरसाइकिल को दस्तावेज नहीं होने के कारण पुलिस द्वारा जब्त किए जाने से नाराज कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका और ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों और घूंसों से हमला किया। पुलिस ने मौके से 17 साल के एक किशोर को पकड़ लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
