भूकंप से दहला जापान 2 दर्जन लंग घायल
जापान में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राजधानी टोक्यो समेत पूर्वी जापान के कई इलाकों में आए इस भूकंप की प्रारंभिक तीक्रता 5.9 मापी गई है। भूकंप के कारण 2 दर्जन लोग घायल हुए हैं, हालांकि इनमें से ज्यादातर को मामूली चोटें आई हैं। भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया है। ज्यादातर लोगों को उस समय चोट लगी, जब वे सो रहे थे और अचानक आए भूकंप के झटकों से घबराकर उठ गए। कुछ लोग हड़बड़ी में बिस्तर से उठते समय गिर गए, जबकि कुछ फर्नीचर या दरवाजों से टकराकर घायल हुए।
