सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भारी बारिश से सड़क बही, पुल डूबा 3 लोग और डंपर भी बहा

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। सीधी में 104 करोड़ लागत से 6 महीने पहले बनी सड़क का बड़ा हिस्सा बारिश में बह गया। नरसिंहपुर में रेतघाट पुल पानी में डूब गया है। सतना में बाइक समेत तीन लोग नाले में बह गए, इनमें दो लोग बच गए तीसरा लापता है। पन्ना में उफनती नदी में एक डंपर बह गया। उधर उत्तरप्रदेश के 19 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं।