सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अंगूठी

तमिलनाडु की विजय सरकार 15 सितंबर से सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को एक ग्राम की 22 कैरेट सोने की अंगूठी देगी। सरकार ने जून से सितंबर तक के लाभार्थियों के लिए 1,28,499 अंगूठियों का वर्क ऑर्डर जारी किया है। इनका कुल वजन करीब 128.5 किलो और अनुमानित लागत करीब 220 करोड़ रुपए है। 22 जून 2026 के बाद सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चे इस योजना के पात्र होंगे।