दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल…
सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 12 अक्टूबर 2026: इंदौर से प्रकाशित दोपहर दैनिक हिंदी अख़बार सिटी ब्लास्ट का सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 का पूरा अंक (12 पृष्ठ) यहाँ ऑनलाइन पढ़ें। अख़बार बिल्कुल छपे हुए रूप में, पृष्ठ दर पृष्ठ उपलब्ध है और इसकी PDF मुफ़्त डाउनलोड की जा सकती है।
इस अंक की प्रमुख खबरें: इंडिया लॉक का सुप्रीम मार्च, कांग्रेस मुयालय में टेंट-तिरपाल,सड़कों पर आरएएफ तैनात। गुरुद्वारा में जबरन घुसाए गए आप के कार्यकर्ता। रियाद के बाद अब दम्माम एयरपोर्ट पर हूतियों का बड़ा हमला। पूर्व विधायक की पीट-पीट कर हत्या। मायावती के 100 उम्मीदवार तैयार। कांग्रेस नेता रहे चल समारोह में मौजूद। गौड़ की अयोध्या में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र-युवा।
किसी भी खबर पर बॉक्स बनाकर उसकी न्यूज़ क्लिप बनाइए और WhatsApp पर शेयर कीजिए। सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के पुराने अंक तारीख़ या महीने से खोजे जा सकते हैं।
Read the City Blast Indore e-paper of Monday, 12 October 2026 online. City Blast is a Hindi afternoon daily newspaper from Indore, Madhya Pradesh. View all 12 pages exactly as printed, download today's newspaper PDF for free, browse old issues by date and share news clips on WhatsApp.
City Blast epaper date: 12 October 2026 · 12 Oct 2026 · 12-10-2026 · 12/10/2026 · 12.10.2026
इस अंक की खबरें – टेक्स्ट रूप में · Text version
हर पृष्ठ की खबरें — शीर्षक पर क्लिक करके पूरी खबर पढ़ें। असली रूप में पढ़ने के लिए ऊपर "यह अंक पढ़ें" दबाएँ।
दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार… पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की हत्या कर दी गई। पत्नी कमलेश ने बताया कि अतर सिंह रविवार शाम 6:30 बजे भौंड़ा गांव में अपने क्रेशर खनन लीज (प्लांट) पर पहुंचे थे। इसी… पूरी खबर पढ़ें →
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मायावती की बसपा ने 100 उम्मीदवार फाइनल कर लिए हैं। 15 नवंबर तक 250 कैंडिडेट्स के नाम तय करने का लक्ष्य रखा गया है। आकाश आनंद भी प्रचार में सक्रिय होने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें →
कल अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के अवसर पर बहू ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी बेटी और अमिताभ की पोती आराध्या का फोटो भी पोस्ट किया। ऐश्वर्या ने लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर में हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा आज महाकाल के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने भस्म आरती में भी हिस्सा लिया। इसके साथ ही हॉकी… पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष और पार्षद ममता चौधरी के समर्थकों के बीच हंगामा हुआ। ममता चौधरी की तरफ से अजय राय को लेकर अपशब्दों के इस्तेमाल के बाद उनके समर्थकों ने जूते लेकर विरोध… पूरी खबर पढ़ें →
एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने अयोध्या पहुंचकर भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। पारंपरिक दक्षिण भारतीय पोशाक में सजीं कंगना ने रामलला के चरणों में साष्टांग प्रणाम किया और देश की सुख-समृद्धि के लिए… पूरी खबर पढ़ें →
बलोच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि बलोचिस्तान के ग्वादर जिले के जिवाणी में दो नावों पर हुए हमले में पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के 13 जवान मारे गए। पूरी खबर पढ़ें →
जिबूती से यमन जा रही एक नाव के डूबने से कम से कम 139 माइग्रेंट्स की मौत हो गई जबकि 84 लोग लापता हैं, जिनमें कम से कम 15 बच्चे शामिल हैं। 300 से ज्यादा माइग्रेंट्स को ले जा रही यह नाव जिबूती के ओबोक शहर के उत्तर में… पूरी खबर पढ़ें →
जय भैरव भक्त मंडल नवदुर्गा उत्सव समिति से टांक परिवार जुड़ा है। कल नवरात्रि पर माता रानी के जयकारों के साथ चल समारोह निकाला गया। आयोजन में कांग्रेस नेता भी पहुंचे। संजय बाकलीवाल, राजेश जोशी, मुकेश ठाकुर, राजीव शर्मा,… पूरी खबर पढ़ें →
कार्यकारिणी बनाना, मतदाता सूची पुनरीक्षण में निगरानी, संगठन में संवाद, सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम करवाना, सोशल मीडिया का उपयोग करना सहित अन्य जिम्मेदारी तय की गई पूरी खबर पढ़ें →
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और चुनाव आयोग की संस्थागत स्वतंत्रता को बनाए रखना लोकतंत्र की रक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने… पूरी खबर पढ़ें →
दशहरा मैदान दशहरा महोत्सव समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाडिया ने बताया कि 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे रावण व लंका दहन दशहरा मैदान पर किया जाएगा। । रावण के दसों मुख का निर्माण हो गया है। अब धड़ व ढाई सौ फीट लंका का निर्माण… पूरी खबर पढ़ें →
भंवरकुआं स्थित टंट्या मामा भील चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों के बीच पहुंचकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने समर्थन दिया। वानखेड़े ने… पूरी खबर पढ़ें →
श्री राहुल गांधी 12 अक्टूबर को दिल्ली में धरने पर बैठने के आव्हान पर दिल्ली जा रहे युवा कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया। सरफराज अंसारी, देवेन्द्रसिंह यादव, रोहित जोशी,… पूरी खबर पढ़ें →
सेन समाज अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने बताया कि संत शिरोमणि सेन महाराज की छतरी पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान कार्य में लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण में छतरी की बाउण्ड्रीवॉल की कुछ जालियां टूट गई। इस पर सुभाष वर्मा, बाबूलाल सेन ने छतरी का… पूरी खबर पढ़ें →
विधानसभा सांवेर के वार्ड 35 की पॉश कालोनी अंसल टाउनशिप के एक दान दाता परिवार ने राजा भैया टोनेरे के द्वारा लसूडिया मोरी गाँव, तलावली चांदा, बजरंग नगर एवं निरंजनपुर नई बस्ती में राशन वितरण करवाया। उक्त जानकारी राजा… पूरी खबर पढ़ें →
महाराजा अग्रसेन जंयती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी अग्रवाल समाजजनों को बधाई देते हुए समाजजनों के लिए संदेश भेजा जिसका वाचन अग्रसेन प्रतिमा पर मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया। हरि अग्रवाल, किशोर गोयल, सौरभ गोयल… पूरी खबर पढ़ें →
इंडिया गठबंधन से जुड़े कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेन्द्रसिंह ठाकुर ने बताया कि वोट चोरी और एसआईआर के खिलाफ रीगल तिराहे पर गांधी प्रतिमा के समक्ष इंडिया गठबंधन के कई दलों के पदाधिकारी और नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त… पूरी खबर पढ़ें →
पानी के संकट की संभावना के बीच तेजी से होने लगे बोरिंग सभी को है आशंका की प्रशासन लगा देगा प्रतिबंध, बोरिंग करने वालों ने खुदाई के रेट भी बढ़ाए
शहर में पानी के संकट की संभावना के बीच तेजी से बोरिंग होने का काम शुरू हो गया है। सभी को आशंका है कि आने वाले समय में जिला प्रशासन के द्वारा बोरिंग पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। ऐसे में हर कोई जल्दी बोरिंग करवा लेना चाहता है। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए बोरिंग करने वालों ने भी अपनी कीमत बढ़ा दी है।
इंदौर को वैसे तो 40 इंच बारिश की जरूरत रहती है लेकिन इस बार करीब 24 इंच ही बारिश हुई है, ऐसे में इंदौर में कम बारिश के कारण हालत खराब है। तालाब पूरे नही भर पाए हैं। पिछले साल गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में इंदौर शहर के बोरिंग सूख गए थे। इस साल तो बारिश नहीं होने के कारण बोरिंग को रिचार्ज करने के लिए जमीन के अंदर कोई बहुत ज्यादा पानी भी नहीं भेजा जा सका है। ऐसे में आने वाली गर्मी के समय की स्थिति का सभी को अंदाजा हो रहा है। सभी को यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले समय में इंदौर में पानी का बड़ा संकट आने वाला है। इस संकट से निपटने के लिए इंदौर नगर निगम जहां अपनी तैयारी कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ नागरिकों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इन नागरिकों को इस बात का एहसास है कि नगर निगम के द्वारा संकट के दौर में नर्मदा का पानी बहुत ज्यादा या आवश्यकता की पूर्ति के जितना नहीं दिया जा सकेगा। ऐसी स्थिति में हर व्यक्ति की रुचि खुद का अपना पर्सनल बोरिंग करवा लेने में है। आने वाले दिनों में होने वाली पानी की किल्लत को देखते हुए बड़ी संख्या में बोरिंग कराए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में रात दिन बोरिंग मशीनें चल रही हैं। जिले में लगभग 200 से 250 बोरिंग मशीनें रात दिन बोरिंग कर रही है। क्योंकि अभी बोरिंग पर प्रतिबंध नहीं है और अनुमति भी नहीं लेनी है इसके चलते ज्यादा से ज्यादा लोग प्रयास कर रहे हैं कि गहरा बोरिंग करवा लें। जिन क्षेत्रों में नर्मदा लाइन है उनमें भी लोग अपना बोरिंग करवा रहे हैं। बताया जाता है कि इसके चलते बोरिंग के रेट जहां चार-पांच दिनों पहले तक 105 रुपए फीट थे अब यह रेट 125- 130 रुपए फीट तक पहुंच गए हैं। अब जिले में शहरी क्षेत्र में अधिकांश बोरिंग 500- 600 फीट तक किए जा रहे हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बोरिंग 700-800 फीट तक किए जा रहे हैं। इस समय दिन और रात मं तेज गति के साथ अलग-अलग क्षेत्र में बोरिंग की मशीन धडल्ले से काम करते हुए नजर आ रही है।
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र-युवा
ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने की मांग पर पुतला दहन
चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्र- युवाओं ने रीगल तिराहा पर प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्र-युवाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की भी कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में मतदाता सूची और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आम जनता के बीच गंभीर सवाल और आशंकाएं उठ रही हैं। उनका आरोप है कि बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिससे उनके मतदान के अधिकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग से पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में छात्र- युवाओं के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर भी आक्रोश जताया। सोनू शर्मा ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान सार्वजनिक रूप से करने तथा मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तत्काल दूर करने की मांग की। इस दौरान अरुण बड़ोले, सुमित सोलंकी, शिवांगी सिसोदिया सहित अन्य छात्र- युवा साथियों ने भी अपने विचार रखे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। कार्यक्रम के अंत में प्रमोद नामदेव ने कहा कि देश के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, जनसमस्याओं और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दों पर संगठित होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख रूप से एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी उठाई। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह राजपूत ने किया।
नंदानगर में 15 करोड़ के स्पोर्ट्स कांपलेक्स का आज भूमिपूजन
विधायक की अनुशंसा पर सरकार ने दिया स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए पैसा
नंदानगर में 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का भूमिपूजन आज होगा। इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए क्षेत्र के विधायक रमेश मेंदोला की अनुशंसा पर राज्य सरकार द्वारा यह पैसा दिया गया है।
विधायक रमेश मेंदोला द्वारा अभी कबीटखेड़ी में 8 करोड़ रुपए की लागत से एक स्पोर्ट्स काम्पलेक्स बनवाया जा रहा है, उसका काम तेज गति से चल रहा है। इसी बीच विधायक द्वारा नंदानगर में भी 28 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने की योजना तैयार कर नगर निगम को दी गई। नगर निगम के द्वारा 15 करोड़ रुपये का इतना बड़ा प्रोजेक्ट अपने दम पर करने में असमर्थता दी गई। ऐसी स्थिति में विधायक द्वारा राज्य सरकार के समक्ष अप्रोच की गई। सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के साथ ही इसमें खर्च होने वाली राशि देने की भी मंजूरी दे दी गई है।
सरकार की मंजूरी मिलने के बाद स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए आज भूमिपूजन समारोह किया गया है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इनडोर और आउटडोर के कई खेलों की सुविधा विद्यार्थियों को मिल सकेगी। यहां पर इन खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में युवा और बच्चे पहुंचेंगे। ऐसे में उनके वाहनों की पार्किंग के लिए बेसमेंट में पार्किंग भी बनाया जाएगा।
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए तैयार किए गए प्रोजेक्ट में कहा गया है कि इस परिसर का निर्माण हो जाने से कम से कम 2000 बच्चों को यहां पर अलग-अलग खेल गतिविधियों में भाग लेने की सुविधा मिल जाएगी। इन बच्चों के द्वारा इन खेलों में भाग लेते हुए एक तरफ जहां खुद को फिट एंड फाइन रख लिया जाएगा वहीं दूसरी तरफ इन बच्चों में से प्रतिभाशाली बच्चे अच्छे खिलाड़ी के रूप में भी तैयार हो सकेंगे।
नहीं आने वालों को कांग्रेस जारी करेगी क्या नोटिस
आलाकमान ने दिल्ली में नहीं पहुंचने वालों से पूछा है कारण
दिल्ली में खुद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा और उनकी बर्खास्तगी को लेकर रोड पर उतरे हुए हैं। सारे पदाधिकारियों, सांसद को इस प्रदर्शन में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस ने चार दिन पहले नहीं आने वाले पदाधिकारी और सांसदों से कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि वे क्यों नहीं आए। शहर कांग्रेस भी लगातार आयोजन प्रदर्शन कर रही है। बड़ा गणपति से लेकर प्राधिकरण तक दो दिन में दो आयोजन किए उसके पहले बैठक भी हुई थी। कई पदाधिकारी इन आयोजनों में नदारद रहे थे। खासतौर से शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक और मंडलम पदाधिकारी, प्रभारी तक नदारद रहे, वैसे भी पार्षद कम ही आते हैं। क्या दिल्ली का अनुसरण कर शहर कांग्रेस भी अपने नदारद रहने वाले पदाधिकारियों से कारण पूछेगी। अब कांग्रेसी ही प्रश्न कर रहे हैं कि जो आ रहे हैं वे पदाधिकारी नहीं है और जो पदाधिकारी है उनमें ज्यादातर नहीं आ रहे हैं उनको नोटिस देना चाहिए और लगातार तीन आयोजन में नहीं आने पर उन्हें हटाकर दूसरा बदल देना चाहिए। कुछ कांग्रेसी यह भी पूछ रहे हैं कि क्या पहचान के लिए कांग्रेसियों को पदाधिकारी बनाए गए हैं, कांग्रेस के संकट के लिए वे काम नहीं आएँगे क्या।
मोबाइल, एसी-फ्रीज सुधारना सीखेंगे युवा
यूथ विंग के शुभोदय और कर्मोदय प्रकल्पों का शुभारम्भ
यूथ विंग वेलफेयर सोसायटी द्वारा शुभोदय और कर्मोदय प्रकल्प का शुभारम्भ मालवा मिल चौराहा स्थित केन्द्र पर किया गया। शुभोदय प्रकल्प के अन्तर्गत कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित और अंग्रेजी की विशेष कक्षाएं संचालित की जाएगी, इसका शुल्क भी नाम मात्र का होगा। वहीं कर्मोदय प्रकल्प के अन्तर्गत युवाओं को मोबाइल, लेपटॉप, एसी-फ्रीज और वाहन मरम्मत की तकनीक सिखाई जाएगी और उन्हें रिपेयरिंग का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे युवा स्वरोजगार के लिए सक्षम बन सके। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रचारक दिनकर सबनीस, नीलेश अग्रवाल, अभय रांगणेकर, अजय वैशम्पायन, देवेन्द्रसिंह सिसौदिया सहित अन्य मौजूद थे।
दर्शकों के बीच होल्कर स्टेडियम में जंग
इन्दौर
कल शहर के होल्कर स्टेडियम में हुए क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो युवकों के बीच विवाद हो रहा है। इस दौरान युवक लड़ते-लड़ते नीचे जा गिरा। उसके कपड़े भी फट गए। समीप ही मौजूद पुलिसकर्मी ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।
विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग इंदौर गौ भक्त मातृशक्ति की बैठक केंद्रीय अधिकारी प्रवास कार्यक्रम निमित्त आयोजित की गई। दिनेश उपाध्याय, सोहन विश्वकर्मा, मोनिका शर्मा, योगेश होलानी सहित अन्य मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें →
संस्था अयोध्या श्रीराम वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से सेवा कार्य अध्यक्ष महेंद्र चौहान और टीम ने संस्था उपाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह राजपूत का अवतरण दिवस सेवा कार्य कर मनाया। शेखर चौधरी, महेन्द्र चौहान, राजेंद्र रायकवार, राकेश… पूरी खबर पढ़ें →
मुनि दीक्षा ग्रहण करने के पूर्व राजेश भैया ब्रह्मचारी जो पांच साल से गृहस्थ जीवन त्याग कर साधु जिंदगी जी रहे हैं उनकी बिनोला यात्रा निकाली गई, जगह-जगह श्रावक-श्राविकाओं ने गोद भरकर अनुमोदना की गई। सुनील गोधा ने बताया… पूरी खबर पढ़ें →
श्री अन्नपूर्णा क्षेत्र माहेश्वरी महिला मंडल ने कल नवरात्रि के पहले दिन ही कन्याओं का पाद पूजन कर टीका लगाकर 70 कन्याओं का भोज माता मंदिर सुदामा नगर में आयोजित कराया। अलका माहेश्वरी, सीमा माहेश्वरी, पूनम मालपानी,… पूरी खबर पढ़ें →
ढोली तारा ने होटल में 10 थीम पर आधारित गरबो की प्रस्तुति का आयोजन किया। कल पहले दिन गरबों की प्रस्तुति दी गई। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें →
दत्त नगर स्थित मां आम्बावाली मंदिर में नवरात्रि में रोजाना अनुष्ठान हो रहे है। मंदिर के मुख्य पुजारी पूरणसिंह ने बताया कि कल घटस्थापना, ज्वारा रोपण हुआ। वहीं आज मां का प्राकटोत्सव मनाया जा रहा है। शाम को विशेष रूप से… पूरी खबर पढ़ें →
श्री दशा नीमा प्रगतिमंच में पदाधिकारी बनाए गए हैं। संरक्षक सुरेश ठाकुर, संयोजक पुष्पेंद्र नीमा, रोहित नीमा, अध्यक्ष रामकृष्ण नीमा, उपाध्यक्ष अजय नीमा, मंत्री संजय नीमा, कोषाध्यक्ष प्रमोद नीमा, उत्सव मंत्री शैलेन्द्र… पूरी खबर पढ़ें →
महादेवी दिव्य धाम सेवा समिति मूसाखेड़ी में राजेश शास्त्री के श्रीमुख से भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र के साथ समापन हुआ। व्यासपीठ का पूजन आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेन्द्र भदोरिया, कृष्णकांत दुबे रामनिवास शर्मा,… पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय किला भवन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मनोविज्ञान विभाग एवं महाविद्यालयीन मानसिक स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न रचनात्मक, मनोरंजक… पूरी खबर पढ़ें →
12 एवं 13 अक्टूबर को जिला जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का मुख्यालय, ग्रामीण, नगरीय एवं छावनी फील्ड कार्य फरवरी 2027 में संपादित बोर्ड चार्ज के जनगणना कर्मियों का किया जाना है। जनगणना के कार्यों से प्रशिक्षण आयोजित किया… पूरी खबर पढ़ें →
बजे तक प्रशासनिक संकुल इंदौर के सभागार कक्ष क्रमांक-210 में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। अनुपस्थित रहने अथवा प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
श्री अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती पर कल राजबाड़ा से चिमनबाग मैदान तक बडी संख्या में अग्रवाल समाजजनों की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली गई. जुलूस मार्ग पर अग्रसेन एवं महालक्ष्मी के जयघोष… पूरी खबर पढ़ें →
तुलसी नगर अनंतेश्वर धाम और सरस्वती धाम में शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में घट स्थापना के बाद मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती की गई। दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। पूरी खबर पढ़ें →
श्री अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ से जुड़े अग्रवाल परिवारों और सदस्यों ने कल सुबह 6 बजे रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचकर बाबा को चोला समर्पित किया और मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास के सानिध्य में समाज बंधुओं की… पूरी खबर पढ़ें →
भागवत महापुराण पितृ मोक्ष महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं पितृ तर्पण पूजन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित श्री राधे नंदन नागर के द्वारा मुक्तिधाम में संपन्न कराया गया। सोमेश भंडारी, कैलाश जौनपुरी, लेखराज भाटिया गोविंद कुमायूं… पूरी खबर पढ़ें →
शालीमार बंगलो पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पूरी नवरात्रि में किया जाना है जिसकी शुरूआत कल मां की स्थापना, घटस्थापना से हुई। कल से सांस्कृतिक गरबा की प्रस्तुतियां भी शुरू हुई। रहवासी संघ के अलावा पदाधिकारियों… पूरी खबर पढ़ें →
क्षत्रिय मराठा समाज द्वारा 13 दिसम्बर रविवार को युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर बैठक भी आयोजित की और सम्मेलन फार्म का विमोचन भी किया गया। रविन्द्र सोमवंशी, राजेश निकम, शंकरराव जाधव, गणपतराव कदम, डॉ. आनंद मोरे, लोकेश… पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के क्रीडा प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट मैच के उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। अतिथि सीमा गगरानी, कमलेश गगरानी थे। कार्यक्रम में डॉ. अजीत पाल… पूरी खबर पढ़ें →
महाकाल मानव सेवा समिति एवं सुल्ताने इंदौर एकता सेवा समिति के तत्वावधान में सर्वपितृ अमावस्या के उपलक्ष्य में गांधी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 151 दिवंगतों की अस्थियों का पूजन संत अण्णा महाराज, पवनदास महाराज, पवन… पूरी खबर पढ़ें →
जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन,चोईथराम नेत्रालय आरोग्य भारती द्वारिका जिला इन्दौर के संयुक्त तत्वाधान मे. लक्ष्मणपुरा चौराहा, नेत्र शिविर लगाया जिसमें 160 मरीजों ने आंखों की जांच कराई। 20 मरीजों का मोतियाबिंद… पूरी खबर पढ़ें →
अंतराष्ट्रीय जैन फोरम के रवीन्द्र नाट्यगृह आयोजन में महेन्द्र जैन को जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। कई दिगम्बर जैन समाजजनों ने बधाई दी। पूरी खबर पढ़ें →
बियाबानी, गली नंबर 1 धार रोड स्थित सिद्धपीठ प्राचीन मां काली मंदिर में मां काली ग्रुप द्वारा नवदुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रोजाना पूजन, महाआरती, कन्यापूजन, गरबे, और प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। नीतेश… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर (सिटी गांधी नगर क्षेत्र के बाहुबली नगर की सरस्वती चौधरी ने बताया कि पितृ पक्ष में संजा माता का रोजाना पूजन युवतियों और बेटियों ने किया। अच्छे वर और भाई की लम्बी उम्र की कामना को लेकर आयोजन किए गए थे। श्राद्ध पक्ष… पूरी खबर पढ़ें →
थाना आजाद नगर क्षेत्र में आने वाले दिनों में व्यापारियों के सहयोग से पुलिस प्रशासन अब तीसरी आंख लगाने का बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत थाना आजाद नगर पुलिस की प्लानिंग है कि मूसाखेड़ी और आजादनगर क्षेत्र के… पूरी खबर पढ़ें →
धार (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि नितिन राठौर)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के धार ग्रामीण जिले के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की बेहद कम उपस्थिति ने जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार की पोल… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। इस बार कम बारिश और आवक में कमी और नई फसल में देरी के कारण लगातार तुवर दाल में तेजी हो रही है। इसके अलावा मूंग दाल चना दाल उड़द दाल मोगर में भी हफ्ते भर में 500 से लेकर 1200 और 1500 रुपए क्विंटल तक की तेजी का बम… पूरी खबर पढ़ें →
बाद भी वर्तमान में लंबे समय से शहर के किसी भी पंप पर नापतौल विभाग की कार्यवाही की जानकारी सामने नहीं आई। इसको लेकर भी लोग सवाल उठा रहे है। नहीं मिल पा रही है उपभोक्ताओं को पंप पर जरूरी सुविधाएं-यही नहीं इंडियन भारत और… पूरी खबर पढ़ें →
पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से आमने- सामने मारपीट वाइन शॉप के सामने से तीन आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से मिले लाखों के संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन पूरी खबर पढ़ें →
नव व्यवहार स्थिर नहीं होता। विभिन्न रिश्तों और परिस्थितियों में व्यक्ति का अलग-अलग व्यवहार उसकी बदलती जिम्मेदारियों, प्राथमिकताओं और दृष्टिकोण को दर्शाता है, न कि दोहरे चरित्र को। पढ़ें महिमा सामंत का लेख... मनुष्य को… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। बेटमा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी हासिल कर एक युवक के बैंक खाते से करीब 1.58 लाख रुपये ऑनलाइन उड़ा लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर… पूरी खबर पढ़ें →
इमरान खान के साथ ही उसके अन्य साथियों रईस मलिक और राहुल चौरसिया को भी इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में आरोपियों के बैंक खातों से लाखों रुपये के भारी-भरकम संदेहास्पद लेनदेन की जानकारी हाथ लगी है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस ऑनलाइन सट्टे के इस सिंडिकेट के तार किन-किन बड़े सटोरियों और मास्टरमाइंड से जुड़े हुए हैं। चंदन नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैम्बलिंग एक्ट, धोखाधड़ी और संगठित अपराध की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
रावलपिंडी। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। तीन मैचों की इस सीरीज का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी में खेला गया। पाकिस्तान ने मैच को 82 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। पहले बैटिंग करते हुए… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में 14 रनों से हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। पिछले मैच में 250 का टारगेट चेज करने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने इस बार भी टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। अभिषेक… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला, जो टीम इंडिया के साथ बहुत कम देखने को मिलता है। इस मैच में भारत के 2 बल्लेबाज बेहद शर्मनाक तरीके से रन आउट हुए। भारतीय पारी के 17वें ओवर में गुडाकेश… पूरी खबर पढ़ें →
उपभोक्ता सुविधा की दृष्टि से बेहतर साबित हो रहे ऊर्जस एप द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की आपूर्ति संबंधी शिकायतों के बगैर कार्यालय पहुंचे एवं बगैर फोन नंबर घुमाए समाधान हो रहा है। ऊर्जस एप पर उपभोक्ता द्वारा आपूर्ति संबंधित… पूरी खबर पढ़ें →
आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल पुस्तक भवन में वन मंथ सर्टिफिकेट टीचिंग इंग्लिश प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में इंदौर संभाग के जिले धार, खंडवा, इंदौर, बुरहानपुर, झाबुआ, खरगोन, अलीराजपुर… पूरी खबर पढ़ें →
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले में आईसीसी के नए नियमों का असर देखने को मिला। यहां मैच के दौरान अंपायर ने शिमरन हेटमायर को समय बर्बाद करने पर चेतावनी दी और वह उसी ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए। घटना वेस्टइंडीज की… पूरी खबर पढ़ें →
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि मेरे पक्षकार कान्ता एंटरप्राइजेज प्रोपराइटर धमेश धाडेवा पिता त्रिलोकचंद धाडेवा निवासी 303 बलदेव अपार्टमेंट रेसकोर्स रोड़ इंदौर द्वारा मेसर्स हुतेब स्टील प्रोपराइटर: ताहीर अली… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 14 रन की हार के बाद कहा कि उनकी टीम गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करके मेजबान टीम को कम स्कोर पर रोक सकती थी। भारतीय टीम ने… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। इंदौर की अंतरराष्ट्रीय विक्रम अवार्डी खिलाड़ी व कोच सविता पारखे को भारतीय साफ्टबॉल संघ ने चाइना के वैहई में 12 से 17 अक्टूबर तक होने जा रही तीसरी अंडर- 15 एशियन कप स्पर्धा के लिए भारतीय जूनियर गर्ल्स टीम का कोच… पूरी खबर पढ़ें →
पूर्व क्रिकेटर और प्रशासक रहे संजय जगदाले पर लिखी गई, संजय जगदाले ‘रग रग में क्रिकेट' पुस्तक का विमोचन पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने किया। यह किताब पत्रकार किरण वाईकर और डॉ. सुनील दुधाले ने लिखी है। गावस्कर ने विमोचन… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। जी. एच. रायसोनी मेमोरियल 59वीं मध्य प्रदेश राज्य जूनियर (अंडर-17 एवं अंडर- 19) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। रविवार को खेले गए मुकाबलों में प्रदेश के उभरते हुए… पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस के अनुसार, फरियादी अंकित उपाध्याय सराफा स्थित सांवेरवाला ज्वैलर्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। गत 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे वे शोरूम का 10 लाख रुपये का कलेक्शन बैंक में जमा कराने के लिए मोपेड पर सवार… पूरी खबर पढ़ें →
राजेन्द्र नगर क्षेत्र के रेती मंडी के समीप डिवाइडर पर एक आटो जा घुसा। अंधेरा होने की वजह से आटो चालक डिवाइडर को नहीं देख सका और घटना हो गई। रिक्शा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राहगिरों ने रिक्शा को डिवाइडर से… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में सड़क पर वाहन आगे निकालने और साइड न देने के मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। कार सवार बदमाशों ने एक दंपती की गाड़ी को ओवरटेक कर रोका और उनके साथ सरेराह गाली- गलौच तथा मारपीट की। पुलिस ने… पूरी खबर पढ़ें →
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। नतीजा यह हुआ कि 20 फीट की ऊंचाई से… पूरी खबर पढ़ें →
सराफा बाजार स्थित एक ज्वैलर्स फर्म के मैनेजर के साथ धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। बैंक में नकदी जमा कराने जा रहे मैनेजर को उसकी एक पुरानी परिचित युवती ने इंस्टाग्राम रील बनाने और फोटो खिंचवाने के बहाने बातों में… पूरी खबर पढ़ें →
सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के बारे में · About City Blast E-Paper
सिटी ब्लास्ट इंदौर से प्रकाशित होने वाला दोपहर दैनिक हिंदी अख़बार है। यहाँ आप सिटी ब्लास्ट का आज का ई-पेपर (City Blast E-Paper) मुफ़्त में ऑनलाइन पढ़ सकते हैं — बिल्कुल छपे हुए अख़बार की तरह, पृष्ठ दर पृष्ठ।
हर अंक की PDF डाउनलोड की जा सकती है और पुराने अंक तारीख़ या महीने से खोजे जा सकते हैं। किसी भी खबर पर बॉक्स बनाकर उसकी न्यूज़ क्लिप बनाइए और WhatsApp या सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए।
इंदौर शहर, मध्यप्रदेश, राजनीति, नगर निगम, अपराध, खेल और मनोरंजन की ताज़ा खबरों के लिए रोज़ पढ़ें सिटी ब्लास्ट ई-पेपर।
City Blast is a Hindi afternoon daily newspaper published from Indore, Madhya Pradesh. Read the City Blast e-paper online every day, exactly as printed, download today's newspaper as a PDF, browse old issues by date and share news clips on WhatsApp. Indore news, Madhya Pradesh news, politics, city updates, crime, sports and entertainment — all in one place.