सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शिविर में पहुंचे एआई से लेकर राम मंदिर चंदा चोरी तक की भी हुई चर्चा

चौधरी का उद्बोधन काफी लम्बा था उस दौरान कई कांग्रेसियों की आंखें बंद नजर आई। एआई से लेकर राम मंदिर के चंदा चोरी के बारे में भी कांग्रेसियों को बताया गया, जिससे वे आगे रणनीति बनाकर एआई का उपयोग करें, आम जनता को राम मंदिर के चंदा चोरी की जानकारी दें। प्रशिक्षण देने वाले महेन्द्र जोशी का सम्मान किया गया।

कल दोपहर का भोजन प्रशिक्षणार्थियों के लिए था, लेकिन कल शाम का दाल-बाफला का भोज प्रशिक्षणार्थियों के अलावा कुछ और कांग्रेसियों के लिए भी किया गया था। कुछ बड़े नेता भी बाहर से आए थे वे भी मौजूद रहे। इस

से मिला हुआ कांग्रेसी। कल शाम दाल-बाफला भोजन के समय भी कांग्रेसी पहुंचे थे और उन्होंने यहां पेटपूजा की। विपिन वानखेडे, सत्यनारायण पटेल, राधेश्याम पटेल, सदाशिव यादव, मोतीसिंह पटेल, सोनिला मिमरोट, दिनेश मल्हार, शैलेष गर्ग, दीपू यादव, दौलत पटेल, संजय बाकलीवाल, इम्तियाज बेलिम, अनवर दस्तक, रफीक खान, सादिक खान एवं कई पार्षद भी पहुंच गए।

स्लीपर सेलवाला कभी भी कांग्रेस से बाहर जा सकता है -पटवारी

जासूसों को कुछ नहीं मिला- इन दिनों कांग्रेस के गांधी भवन में जासूसी छाई हुई है, कांग्रेसी भी जासूस ढूंढ रहे हैं। कांग्रेसी सूत्रों का मानना है कि इन जासूसों को भाजपा को देने के लिए ऐसा कुछ मुद्दा नहीं मिला क्योंकि भाजपा से जुड़े कुछ लोग चाहते थे कि मुद्दा मिले और उसे मीडिया व सोशल मीडिया की सुर्खिया बना सके। उन जासूसों ने अपने साथियों को फोन भी लगाया था।

कुछ हो तो बता दो। इधर इसी मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी स्लीपर ने सेलवाला मुद्दा भी उठाया, यह मुद्दा राहुल गांधी भी उठा चुके हैं, पटवारी ने कहा कि स्लीपर सेलवाला कभी भी कांग्रेस से बाहर जा सकता है, यानि जासूस या भाजपा