सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कॉकरोच दिपके पर एफआईआर

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके के खिलाफ महाराष्ट्र के लातूर में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर लातूर के औसा इलाके के जावली स्थित जिला परिषद उर्दू स्कूल में कथित तौर पर बिना अनुमति पहुंचकर छात्रों से बातचीत और सवाल-जवाब करने का आरोप है। शिकायत के आधार पर औसा पुलिस स्टेशन में अभिजीत दिपके और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अगर यह मामला आगे बढ़ा तो अभिजीत दिपके को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा सकता है।