सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

तीन वाहनों सहित शातिर चोर गिरफ्तार

नशे की लत पूरी करने के लिए करता था वाहन चोरी, चेकिंग के दौरान शराब दुकान के पास से दबोचा

झेडवाय 5787 चोरी हुआ था। मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही उक्त वाहन को बेचने की नीयत से चंदन नगर वाइन शॉप के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया, जिसकी पहचान राजू उर्फ धारा सिंह पिता भगवान सिंह राठौड़, निवासी सिरपुर के रूप में हुई। थाने लाकर की गई

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने लोडिंग वाहन के अलावा जवाहर टेकरी नावदापंथ ब्रिज के पास से दो अन्य बाइक चोरी करना भी कबूल किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 1.20 लाख रुपये कीमत की यामाहा आर-15 और होंडा शाइन बाइक बरामद की है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चंदन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तीन पृथक-पृथक अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे अन्य चोरी व नकबजनी के मामलों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।