सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

योगासन प्रतियोगिता में जागृति का उत्कृष्ट प्रदर्शन

इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 14 से 17 अगस्त तक इंदौर के चमेली देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्याूशंस में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन योगासन प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में अंडर-17 गर्ल्स आर्टिस्टिक सिंगल वर्ग में जागृति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

वहीं बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं मास्टरमाइंड स्कूल, सारंगपुर, राजगढ़ में आयोजित हुईं। अंडर-14 आर्टिस्टिक पेयर वर्ग में श्लोक वाघमारे एवं रुद्र मौर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के अंडर-14 आर्टिस्टिक सिंगल वर्ग में गुलाम मुहिउद्दीन ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सिंधु मेंडके, विंस्टन गोमेज एवं प्रबंधक डी.एम. ठोकर एवं सीमांत श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए योग प्रशिक्षकों सुनील पांडरे, सोनिया कामिला, हिमांगनी गुप्ता एवं अमित चौधरी के मार्गदर्शन की सराहना की।