सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मनेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

श्री हरि सत्संग समिति छावनी के प्रमुख संरक्षक रामदास गोयल और संस्था के संजय गोयल ने बताया इस साल गुरु पूर्णिमा महोत्सव वृंदावन के कथा वाचक गुरुदेव डॉ. मनोज मोहन शास्त्री,भागवत भूषण मानस राजहंस बालव्यास पुराणाचार्य श्री धाम वृंदावन से विशेष रूप से गुरु पूर्णिमा महोत्सव के लिए इंदौर पधार रहे हैं। गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई बुधवार को माहेश्वरी मांगलिक भवन चिड़ियाघर के सामने मनाया जाएगा।

श्री श्यामा परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा अवसर पर 29 जुलाई को रिंगरोड स्थित निजी गार्डन में शाम 7 बजे से श्री श्यामा-श्याम रसोत्सव मनाया जाएगा। पं. मयंक व्यास महाराज के सान्निध्य में उत्सव होगा। गुरु का पाद-पूजन, गुरु दीक्षा भी होगी। राधा-रानी का विशेष श्रृंगार होगा और कीर्तन भी किए जाएंगे।