सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सोनी बने संभाग के प्रथम लीडर ट्रेनर

पचमढ़ी में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र के अन्तर्गत नेशनल लीडर ट्रेनर कोर्स में धीरज प्रसाद सोनी को संभाग के 8 जिलों का प्रथम लीडर ट्रेनर अवार्ड दिया गया। पारसचंद जैन, डॉ. धीरेन्द्र मिश्रा, बीएल शर्मा, जानकी सिंह सहित अन्य की मौजूदगी में सोनी को लीडर ट्रेनर का प्रमाण पत्र व ऑनरेवल चार्ज व 4 बीड्स पहनाकर उनका सम्मान किया गया। सोनी को बधाइयां भी दी गई है।