अब आप पर प्रेशर पंजाब के दं मंत्रियंं के हंंगे इस्तीफे?
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे दिए जाने का असर अब पंजाब की राजनीति पर साफ तौर पर दिखने लगा है। पेपर लीक और परीक्षा विवादों के बाद धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने का उदाहरण को सामने रखते हुए, विपक्षी दलों ने पंजाब की भगवंत मान सरकार के दो मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।
आरोप है कि आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब में फार्मेसी भर्ती परीक्षा, कक्षा 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा और ग्रुप-बी के पेपर सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। इसके अलावा आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा, कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की ओर से आयोजित फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं।
