गाली हुआ जंतर-मंतर, अब सफाई
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले डेढ़ महीने से धरना-प्रदर्शन चल रहा था। सरकार ने कॉकरोच गुट की कई मांगें मंजूर कर ली और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस्तीफा देे दिया। अब यह आंदोलन खत्म हो गया। जंतर- मंतर पर जुटे लोग यहां से बोरियां बिस्तर उठाकर चले गए। अब जंतर-मंतर पूरी तरह खाली हो गया। प्रदर्शन के कारण यहां जो गंदगी फैली थी, उसे अब साफ किया जा रहा है। इस आंदोलन के कारण पिछले कई दिनों से बंद पड़े मेट्रो स्टेशन भी आज फिर खुल गए जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
