एक और पति का कत्ल
पत्नी ने गोबर से घर की लिपाई कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश करते हुए कहानी गढ़ दी। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच पड़ोस की महिलाओं ने संदीप के गले में निशान देखकर शक जाहिर किया। संदीप के पिता ने पुलिस बुला ली। पुलिस की पूछताछ में पूरी कहानी खुल गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी की तलाश की जा रही है।
