छाती तक पानी, बस भी डूब गई
गुजरात, हिमाचल, असम सहित कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। असम में 66 मौतें हो चुकी हैं और 7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 134 सड़कें बंद पड़ी हैं। गुजरात के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।
अहमदाबाद में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि सड़क पर जा रहे एक शख्स आधे से ज्यादा पानी में डूबा नजर आ रहा है। अहमदाबाद में ही एक बस भी पानी में डूब गई। कारें इतनी डूब गईं कि उनकी सिर्फ छतें नजर आ रही हैं। कई गाड़ियां तो पानी में पलट भी गईं।
