फोटोग्राफी कार्यशाला में सिखी आधुनिक तकनीक
आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास करेगा प्रतिभाओं का सम्मान
कैमरा ग्रुप एवं सृष्टि ईजी इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में गोवा में चार दिवसीय राष्ट्रीय फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस चार दिवसीय कार्यशाला में देशभर के 90 से अधिक प्रतिभागियों फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर एवं कंटेंट क्रिएटर्स ने भाग लेकर आधुनिक तकनीक भी सीखी। शिविर में प्रतिभागियों को प्रोफेशनल कैमरा हैंडलिंग, कैमरा सेटिंग्स, कंपोजिशन, पोर्ट्रेट एवं कैंडिड फोटोग्राफी, सिनेमैटिक वीडियो शूटिंग, प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग, ड्रोन ऑपरेशन, लाइटिंग सेटअप तथा कलर ग्रेडिंग सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण पूरी तरह प्रैक्टिकल आधारित रहा, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का अवसर मिला। इन्दौर (सिटी ब्लेास्ट न.प्र.)। आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में न्यास ने समाज की उन सभी प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है जो कक्षा 6ठी से लेकर उच्च शिक्षा की कक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अथवा समकक्ष श्रेणी प्राप्त कर अपने माता-पिता और समाज का नाम गौरवान्वित किया हैं।
इसका पहला आयोजन शिक्षक दिवस पर 5 सितम्बर को होगा। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, स्कूल अथवा कॉलेज में शिक्षण शुल्क और पुस्तकों की मदद तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी सहयोग करने का निर्णय लिया गया है। इनमें सर्वाधिक अंक लाने वाले और नीट, क्लेट, जेईई, केट, यूपीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में समाज को गौरवान्वित करने वाले युवा प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा। 20 अगस्त तक आवेदन लिए जा रहे है।
