यादव समाज की आज जन्माष्टमी महोत्सव के लिए बैठक
जुटेंगे शहर के 25 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधि
इन्दौर (सिटी ब्लेास्ट न.प्र.)। इंदौर जिला यादव अहीर समाज केन्द्रीय समिति के तत्वावधान में आज शाम 5 बजे से चिमनबाग स्थित स्काउट मैदान सभागृह पर आयोजित की जाने वाली यादव अहीर संगठनों की बैठक की तैयारियां जारी हैं। बैठक में अ.भा. यादव महासभा, दिल्लीवाल यादव अहीर समाज, यादव अहीर नंदवंशी समाज, मेवाड़ यादव अहीर समाज, यादव विकास समिति पॉवर हाउस, यादव अहीर संघ काछी मोहल्ला, बड़ी
दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों पुरस्कृत होकर इंदौर लौटे डॉ. जयकुमार परियानी का सिंधु मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों ने होटल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान किया। ग्वालटोली यादव अहीर समाज, छोटी ग्वालटोली यादव अहीर समाज, सामूहिक विवाह समिति यादव अहीर समाज एवं यादव अहीर सेना के प्रतिनिधि सहित 25 से अधिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। दीपू यादव, विनितिका यादव, के.के. यादव, शंकर यादव, शिवम यादव, सिद्धार्थ यादव, कविता यादव, बनवारीलाल यादव, आर.डी. यादव, मुन्नालाल यादव, श्यामसुन्दर यादव, हरिनारायण यादव, रमेश यादव, अशोक यादव, रामसमुझ यादव, आईपीएस यादव, बनवारीलाल यादव, राधा यादव, अंजना यादव, सुषमा यादव सहित अन्य मौजूद रहेंगे।
