भोपाल के पीयूष कुशवाह ने जीती सीनियर स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप
इंदौर। भोपाल के पीयूष कुशवाह ने इंदौर के रितिक जैन को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली गई 40वीं एमपी स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप में सीनियर स्टेट चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियर्ड्स एकेडमी पर खेली गई इस चैंपियनशिप के सीनियर स्नूकर के फाइनल मुकाबले में भोपाल के पीयूष कुशवाह अपना श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए इंदौर के रितिक जैन को 4-2 (63-09, 73-
से पराजित किया और राज्य का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का तमगा अपने नाम किया। पीयूष हर प्रेम में अपना श्रेष्ठ खेल दिखाते हुए रितिक को पछ़ाड़ते रहे। पीयूष ने पहली तीन प्रेम जीत हैटट्रिक लगाई। लेकिन चौथी और पांचवीं प्रेम जीत रितिक ने वापसी की कोशिश की।
छठीं प्रेम में पीयूष ने अपने अनूभव का फायदा उठाते हुए रितिक को वापसी का मौका नहीं दिया और उम्दा खेल दिखाते हुए प्रेम के साथ मैच भी जीत लिया। इसके पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में पीयूष कुशवाह ने भोपाल के ही अनुराग गिरी को 4-2 से, तथा रितिक जैन ने भोपाल के सौरभ श्रीवास्तव को 4-1 से हराया था। चैंपियनशिप का पुरस्कार वितरण मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के चेयरमैन भोलू मेहता, भारतीय बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन के सुनील बजाज, भारतीय बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष अश्विनी पुराणिक ने किया।
इस अवसर पर टूर्नामेंट डायरेक्टर सुजीत गेहलोत, रैफरी अनंत तिवारी, पंकज नंदनवार, लक्ष्य गौहर, अविनाश मेहता का भी सम्मान किया गया।
