राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
इंदौर। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (मध्य प्रदेश) के तत्वावधान में इंदौर जिला नेटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित चौथी सीनियर राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता एवं तृतीय सीनियर मिक्स्ड राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ विट्ठल-रुक्मिणी गार्डन, इंदौर में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 16 पुरुष एवं 16 महिला टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सौरभ बरगल, दुलीचंद मुकाती, घनश्याम करोले, केदार मुकाती, विशाल बनसोडे तथा लक्ष्मण दातीर उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत लखन धीमान, रूपेश गवाल, तनिष चौहान एवं महिमा कराडे द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुमित खिची ने किया तथा अंत में प्रणव भोडवे ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं उपस्थित खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रदेशभर से आई टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी किया जाएगा।
