सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

किसानों से मुख्यमंत्री की आनलाइन चर्चा

न.प्र.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल झाबुआ में बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत ऑनलाइन किसानों से चर्चा की। उन्होने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने तथा आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उल्लेखनीय है कि ‘कृषक कल्याण वर्ष' के अंतर्गत प्रदेश में 'बलराम कृषि महोत्सव- 2026 मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर से इसकी शुरूआत की। अब बलराम कृषि महोत्सव कल 21 जुलाई को आलीराजपुर में, 23 जुलाई को बड़वानी, 25 जुलाई को खरगौन में, 27 जुलाई को बुरहानपुर में और 30 जुलाई को खण्डवा में आयोजित किया जायेगा।