सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

विधि विधान से गुरु पूर्णिमा मनाएंगे

मध्यप्रदेश ज्योतिष एवं विद्वत परिषद तथा भारद्वाज ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान द्वारा व्यास पूर्णिमा का पर्व 29 जुलाई बुधवार को प्रातः परिषद मुख्यालय पर.वैदिक विधि विधान से सनातन परंपरा अनुसार मनाया जायेगा। आचार्य रामचंद्र वैदिक के शिष्य गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु पाद पूजन के साथ मनाएंगे। परिषद के प्रचार प्रमुख आशुतोष ठक्कर ने बताया कि गुरु पर्व पर भगवान वेद व्यास,आदि शंकराचार्य एवं जगदगुरु श्रृंगेरी शंकराचार्य, भारती तीर्थ महास्वामी एवं जगदगुरु शंकराचार्य विदुशेखर भारती के चित्र के पूजन विधि से गुरुपर्व का श्रीगणेश होगा।

ग्यारह वैदिक विद्वान शुक्ल यजुर्वेद का पारायण करेंगे। सनातन धर्म में व्यास पूर्णिमा का महत्व एवं श्रृंगेरी की अविछिन्न आचार्य परंपरा पर आचार्य शर्मा वैदिक तथा सोमेंद्र शर्मा सहित विद्वान आचार्य अपने-अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम प्रातः परिषद मुख्यालय पर आयोजित होगा। आशुतोष ठक्कर ने उक्त जानकारी दी।