सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

और भड़का कच्चा तेल शेयर बाजार भी धड़ाम

अमेरिका और ईरान के बीच जंग बढ़ती जा रही है। अमेरिका ने लगातार नवीं रात ईरान पर हमला किया। उधर इराक में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई। होर्मुज पार कर रहे दो जहाजों में ब्लास्ट हो गया। इस जंग के कारण कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। जबकि पिछले दिनों इसका भाव 71 डॉलर तक आ गया था। उधर शेयर बाजार में आज 600 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। जबकि निफ्टी भी 150 अंक फिसल गया।