सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

खाना खाने के बाद 50 बच्चों सहित 140 लोग बीमार

बिहार के मधेपुरा के एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद 50 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। यहां खाने में छिपकली गिर गई। उधर राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी कस्बे में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान सामूहिक भोज खाने के बाद करीब 90 लोगों को उल्टी-दस्त, बेचैनी, घबराहट होने लगी।