मप्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू समान नागरिक संहिता बिल पेश होगा
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से प्रांरभ हो गया। 5 दिवसीय इस सत्र में सरकार द्वारा 2026-27 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट के साथ समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सहित कुल 14 विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे। सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। कांग्रेस आदिवासियों पर अत्याचार, कानून व्यवस्था सहित अन्य विषय उठाएगी। वहीं, भाजपा ने पलटवार की तैयारी की है।
