भारी बारिश, डूबे मंदिर, 40 से ज्यादा की मौत
मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में सूखे के हालात हैं। जबकि बिहार, उत्तरप्रदेश, कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बादलफाड़ बारिश से हाहाकार मच गया। उत्तरप्रदेश में 40 से ज्यादा मंदिर डूब गए। जम्मू कश्मीर में बादल फटने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई। नगालैंड में भूस्खलन से 8 जानें चली गईं। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फर नगर में बारिश के कारण मकान गिरने से 4 बच्चों और उनके पिता की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
