सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

माहेश्वरी समाज के उम्मीदवारों ने किया महादेव का अभिषेक

उज्जैन माहेश्वरी समाज से जुड़े दिलीप लोया मित्र मंडल ने कल पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के आगामी निर्वाचन को लेकर उमा महेश पैनल के साथ मिलन का आयोजन किया था। उमा महेश पैनल के चारों उम्मीदवार अध्यक्ष अजय झंवर, मानद मंत्री मधुसूदन भलिका, संगठन मंत्री रूपेश भूतड़ा और उज्जैन के ही खुद दिलीप लोया का कल उज्जैन के मतदाताओं ने स्वागत किया। उज्जैन जिले के ज्यादातर मतदाता मौजूद रहे।

उद्योगपति आनंद बागड़ भी मौजूद थे। वरिष्ठ पुष्कर बाहेती ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस तरह अभिषेक भी हो गया, मिलन का कार्यक्रम भी किया।