रणजीत पैनल ने इंदौर में किया प्रचार
पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के आगामी निर्वाचन में दो पैनल आमने- सामने है। जय रणजीत पैनल ने कल इंदौर में करीब 90 वोटों के बीच सेंध लगाने के लिए प्रचार शुरू किया। अध्यक्ष के उम्मीदवार श्याम भांगड़िया और मानद मंत्री राम तोतला ने प्रचार किया। इस दौरान शैलेष मूंदड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने भी प्रचार- प्रसार में शिरकत की। दो पदाधिकारी कल प्रचार में साथ नहीं थे, एक आवश्यक कार्य से गुजरात गए हैं, तो दूसरे मामाजी के निधन के कारण कल शामिल नहीं हो पाए थे।
