कांग्रेस देगी इस माह के अंत में मंडी शुल्क के विरोध में ज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ ने प्रदेश के सभी प्रकोष्ठ शहर और जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे 31 जुलाई को कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आन्दोलन का हिस्सा बनकर मंडी शुल्क बढ़ाने को लेकर शुल्क वृद्धि का विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपे और सरकार से मंडी शुल्क बढ़ोत्री वापस लेने की मांग करें।
पूर्व में यह मंडी शुल्क डेढ़ प्रतिशत था जो बढ़ाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद बागड़ी ने बताया कि कल इस मंडी शुल्क के मुद्दे पर प्रकोष्ठ की प्रदेश व्यापी बैठक की गई, जिसमें 28 जिलों के अध्यक्ष शामिल हुए और उसी में 31 जुलाई को मंडी समिति ने ज्ञापन सौंपे जाने का निर्णय लिया। यह भी कहा कि मंडी शुल्क की बढ़ोतरी से व्यापार में असर आ रहा है और व्यापारियों के साथ किसानों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
बागड़ी ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में कारोबार शुल्क वृद्धि से प्रभावित हो रहा है और इसी कारण पूर्व में मंडिया बंद की गई थी, लेकिन शासन ने कोई निर्णय ठोस नहीं लिया। अब 31 जुलाई को ज्ञापन के बाद भी अगर शुल्क कम नहीं हुआ तो प्रकोष्ठ द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रदेश व्यापी जनजागरण अभियान और उसके बाद धरना, प्रदर्शन और उग्र आन्दोलन भी किए जाएंगे। बैठक के दौरान कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
