सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मृत्युंजय, मनन, युग व शोभित अगले दौर में

इंदौर। मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स व स्नूकर एसोसिएशन द्वारा नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियर्ड्स एकेडमी में आयोजित की जा रही '6ठीं इंटर स्कूल 6 रेड स्नूकर टूर्नामेंट' के बालक वर्ग के प्रथम दौर के मुकाबलों में मृत्युंजय वर्मा, मनन अग्रवाल, युग पटेल, शोभित प्रजापत, राघव सोनी ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। शहर के युवा खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूती से रख रहे है।

पहले दौर में ही रोचक मुकाबले देखने को मिल रहे है। पहले दौर में मां कनकेश्वरी स्कूल के मृत्युंजय वर्मा ने एनडीपीएस के ईशान राजदेव को 2-1 से, एनडीपीएस के मनन अग्रवाल ने अपने ही स्कूल के अदनान को 2-1 से, एनडीपीएस के युग पटेल ने शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल के त्रग्वेद राठी को 2-0 से, श्री एकेडमी महू के राघव सोनी ने एनडीपीएस के अमिन मुलतानी को 2-1 से, श्री सत्यासाई विद्या विहार के शोभित प्रजापत ने एनडीपीएस के के उजेर खान को 2-0 से, एनडीपीएस के के कृष्णा पटेल ने शिशुकुंज स्कूल के अर्शवरी सोनी को 2-0 से, एनडीपीएस के के लक्ष्य सतनानी ने एनडीपीएस के के हार्दिक दम्मानी को 2-0 से, शिशुकुंज स्कूल के पर्व बंगा ने एनडीपीएस के के लविश सारड़ा को 2-1 से, कुशल मंदवानी ने सत्यसाई स्कूल के लक्ष्य सिंह को 2-0 से, एनडीपीएस के के अंश कोठारी ने सत्यसाई स्कूल के भवंस श्रीवास्तव को 2-0 से, एनडीपीएस के राजविर कटारिया ने सत्यासाई स्कूल के शुभ मित्तल को 2-0 से, दिल्ली पब्लिक स्कूल के अर्शवीर कोहली ने विन्सम कॉन्वेंट स्कूल के गौरव तलरेजा को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।