पूर्व मुख्यमंत्री को याद कर पौधारोपण
पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की जन्म जयंती पर भाजपा नेता सुनील पुरोहित के साथ डॉ. जेसी यादव, शांतिलाल यादव, आनंदीलाल पाटीदार, किशोर यादव, रवि पाटीदार, दयाराम यादव, मुबारीक ठेकेदार, ईश्वर प्रजापत, गौरीशंकर पांचाल, कपिल यादव, सुदीप पाठक ने पौधारोपण किया। चित्र पूजन कर माल्यार्पण भी किया गया।
