विजयवर्गीय और मिश्रा की भेंट
दतिया विधानसभा चुनाव में टिकिट कटने के बाद राजनीतिक रूप से और ज्यादा चर्चा में आए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच कल मुलाकात हुई। विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। दोनों ने दतिया उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।
