सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने दिया छात्रों को समर्थन

नीट परीक्षा और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही कथित पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर इंदौर में छात्रों द्वारा टंट्याा मामा भील चौराहा भंवरकुआं रोड पर आयोजित प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग यादव ने समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ प्रदर्शन में भाग लेते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया। अनुराग यादव ने कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाएं देश के लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय हैं।

वर्षों की तैयारी के बाद जब परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, तो छात्रों का विश्वास पूरी व्यवस्था से कमजोर होता है,यदि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती, तो इसकी जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की तथा पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष और सख्त जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

अनुराग यादव ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।