सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

माहेश्वरी समाज की प्रादेशिक संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

दो पैनल आमने-सामने, दोनों ओर इंदौर के भी प्रत्याशी, इंदौर अंचल में भी हो सकते हैं उम्मीदवार आमने-सामने

पश्चिमी म.प्र. प्रादेशिक महासभा के चुनाव की घोषणा चुनाव अधिकारी चन्द्रप्रकाश लड्ढा ने वरिष्ठ चुनाव अधिकारी महेश तोतला की स्वीकृति से कर दी है। चुनाव इंदौर में 2 अगस्त को होंगे। चुनाव के नामांकन फार्म मिलने की प्रक्रिया दो दिन बाद 17 जुलाई से शुरू हो रही है।

वहीं दो पैनल उमा महेश और जय रणजीत पैनल आमने-सामने हैं। उमा महेश पैनल के मुख्य पदाधिकारी में अध्यक्ष अजय झंवर, मानद मंत्री मधुसूदन भलिका, संगठन मंत्री रूपेश भूतड़ा, कोषाध्यक्ष दिलीप लोया एवं जय रणजीत पैनल के प्रत्याशी अध्यक्ष श्याम भांगड़िया, मानद मंत्री राम तोतला, कोषाध्यक्ष डॉ. पंकज अटल, संगठन मंत्री विजय लड्ढा बाजा है। मुख्य प्रादेशिक पदाधिकारियों के अलावा व्यवस्था की दृष्टि से पांच अंचल से भी उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव का निर्वाचन होना है।

इनमें उमा महेश पैनल के इंदौर अहिल्या अंचल उपाध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण मंत्री और संयुक्त मंत्री सुरेश हेड़ा एवं मालवा अंचल उपाध्यक्ष कैलाश डागा देवास, संयुक्त मंत्री अजय राठी आकोदिया एवं निमाड़ अंचल उपाध्यक्ष दिलीप झंवर सेंधवा, संयुक्त मंत्री विष्णु जेथलिया खंडवा एवं भोज अंचल उपाध्यक्ष रविकांत परवाल खट्टाली अलीराजपुर और यहां संयुक्त मंत्री का नाम आज घोषित होगा। दशपुर अंचल उपाध्यक्ष का नाम घोषित होना बाकी है। वहीं इस अंचल से संयुक्त मंत्री मनोहर तोषनीवाल बड़ावदा घोषित हो चुके हैं।

इधर जय रणजीत पैनल के पांचों अंचल के पदाधिकारियों की घोषणा भी आज संभव है। इधर जय रणजीत पैनल के पंकज अटल ने बताया कि पैनल के अधिकृत प्रत्याशियों की कल 16 जुलाई को नृसिंह मंदिर उज्जैन में पूजन आराधना के बाद की जाएगी। कल सारे प्रत्याशी नृसिंह मंदिर उज्जैन पहुंचेंगे और उसी के बाद प्रचार-प्रसार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

अहिल्या अंचल इंदौर के संयुक्त सचिव पद पर जय रणजीत पैनल की ओर से विजय चंडक का नाम संभावित है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर तीन नाम सामने आए हैं उनमें एक नाम शाम को तय होने की संभावना है।

वहीं अहिल्या अंचल इंदौर से उपाध्यक्ष पद पर तीन नामों पर जय रणजीत पैनल विचार कर रही है, जिसमें शैलेष मूंदड़ा, सीएम माहेश्वरी और भूरा राठी शामिल है।