सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

होटल में पहचान बढ़ाकर महिला से डेढ़ लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

है।

निवासी रीना राठौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि लोन दिलाने का झांसा देकर महिला से डेढ़ लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को तेजाजीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने उसे विजयनगर क्षेत्र के एक होटल से पकड़कर उसके कब्जे से कार भी जब्त की

शिवधाम, लिम्बौदी

होटल में ठहरने के दौरान उसकी पहचान संतोष वर्मा से हुई थी। आरोपी ने लोन दिलाने का भरोसा देकर अलग अलग बहानों से उससे करीब डेढ़ लाख रुपए ले लिए और बाद में संपर्क खत्म कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संतोष वर्मा उम्र 60 साल निवासी जगन्नाथपुरी, पिपल्याराव, थाना भंवरकुआं को विजयनगर क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मारुति बलेनो कार भी जब्त की गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उसने इसी तरह की अन्य वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया। थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकाम का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित मामलों की भी जांच की जा रही है।