सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

रफ्तार ने ली दो युवकों की जान

पोलोग्राउंड के पास सड़क हादसा, आयशर में घुसी बाइक

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। पोलोग्राउंड के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सीधे सड़क पर खड़े एक आयशर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह दर्दनाक हादसा मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे पोलोग्राउंड क्षेत्र में हुआ। लक्ष्मीनगर निवासी 21 वर्षीय रामराज पिता भरत अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान पोलोग्राउंड के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और वहां खड़ी आयशर गाड़ी में पीछे से बेहद तेज रफ्तार में जा घुसी।

हादसे के बाद राहगिरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।