विश्व कुश्ती के लिए हंगरी रवाना हुई प्रियान्शी
इंदौर। विश्व रैंकिंग कुश्ती के लिये म.प्र.की प्रियान्शी प्रजापति हंगरी के लिये रवाना हुई। जहां 15 से 18 जुलाई तक विश्व रैंकिंग कुश्ती चेम्पियनशिप होगी। प्रियांशी पूर्व में भी जूनियर विश्व मे कांस्य पदक जीत चुकी हैं व पिछले वर्ष विश्व रैंकिंग मे रजत भी जीत चुकी हैं।
हाल ही में राष्ट्रीय विजेता का खिताब मध्यप्रदेश को दिलाया, इनकी तमाम अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों से मध्यप्रदेश में हर्ष हैं। ओलपम्पियन पप्पू यादव, मध्यप्रदेश कुश्तिसंघ के अध्यक्ष नारायण यादव, विक्रम अवार्डी ओमप्रकाश खत्री, सुरेश यादव, गोविन्द गुज्जर, विकाश यादव, विजय चौधरी, उमेश ठाकुर, सत्यनारायण भोसरिया, लीलाधर जाधव, दारा सिंग राणा,मुकेश प्रजापति ने शुभकामनाएं दी।
