सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भाजपा के दो राष्ट्रीय पदाधिकारियों का कार्यालय पर होगा आज दोपहर सम्मान

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और खरगोन के सांसद गजेन्द्र पटेल और राष्ट्रीय मंत्री सांसद कविता पाटीदार का आज भाजपा कार्यालय में सम्मान का आयोजन रखा है। विमानतल से सीधे यह दोनों पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, कुछ चौराहों पर स्वागत भी होगा। पहले रैली की योजना बनाई थी, लेकिन त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में भीड़ को देखते हुए रैली निरस्त की गई।

इस स्वागत कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने बैठक भी आयोजित की थी। दोनों पदाधिकारी दोपहर 12.30 बजे के करीब विमानतल पर पहुंचेंगे, वहां भी स्वागत होगा। बताया जा रहा है कि दोपहर 1.30 बजे भाजपा कार्यालय में भी स्वागत का आयोजन किया गया है।