केरल की केजिया लिज मेजो बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026
केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीत लिया है। जयपुर में हुए ग्रैंड फिनाले में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश इस प्रतियोगिता में पहली रनर-अप (दूसरे नंबर पर) रहीं, जबकि गुजरात की अनुश्री सातवलेकर दूसरी रनर-अप (तीसरे नंबर पर) बनीं। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 खिताब जीतने के बाद अब केजिया लिज मेजो दुनिया की सबसे बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'मिस यूनिवर्स' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
