कचरे का पहाड़ धंसा, 30 की मौत
गिनी की राजधानी कोनाक्री में शहर के सबसे बड़े लैंडफिल में कचरे का पहाड़ धंस गया। हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। भारी बारिश के बाद कचरे के ऊपर से पानी बहा। इससे लैंडस्लाइड हुई और पास की झोपड़ियां मलबे में दब गईं।
