कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक शुरू
शहर कांग्रेस ने आज प्रदेश प्रभारी उषा नायडू की मौजूदगी में शहर के समन्वय समिति की बैठक गांधी भवन में शुरू की। इस बैठक में आमंत्रित सदस्य ही मौजूद है। वहां आज दोपहर 2 बजे से शहर कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक भी उषा नायडू लेंगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे, संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल सहित अन्य मौजूद है और दोपहर में भी मौजूद रहेंगे।
