सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

ट्रेन में चूहे ने यात्री की काटी नाक

ट्रेन में चूहे ने यात्री की नाक काटने का हैरान करने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है बीती रात एक 75 वर्षीय बुजुर्ग चंडीगढ़ से इंदौर आ रहे थे, इसी दौरान चूहे ने उनकी नाक कुतर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें अचानक तेज दर्द हुआ और खून निकला तो उनकी नींद खुली, हालांकि मामले की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परिजन कोच में गंदगी और चूहे होने का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को इंदौर पहुंचते ही इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे हैं।