सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अग्रवाल समाजजन निकालेंगे प्रभातफेरी

45 अग्रवाल महिला संगठनों की भागीदारी रहेगी

श्री अग्रोहा कपल ग्रुप एवं जय दादी दरबार की मेजबानी में भादवी अमावस्या 10 सितम्बर को सुबह 7 बजे से स्नेह नगर स्थित हनुमान मंदिर, वृंदावन गार्डन से अग्रवाल नगर स्थित राणी सती दादी के मंदिर तक भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। शहर के 45 प्रमुख अग्रवाल महिला संगठन इस प्रभातफेरी में अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे। पिछले 13 वर्षों से चली आ रही प्रभातफेरी की इस परंपरा में स्नेह नगर, पटेल नगर, मनीष बाग, भगवानदीन नगर एवं अग्रवाल नगर सहित पूरे शहर की महिलाएं परंपरागत परिधान में शामिल होंगी।

इस दौरान सौलह श्रृंगार स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी और प्रभातफेरी मार्ग में लकी ड्रा से इक्कीस महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। संगीता-अरविन्द बागड़ी, उषा-राजेश बंसल, शीतल तोडीवाला, निर्मला जिंदल, किरण तायल, पुष्पा गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, सोनाली अग्रवाल, रुपाली अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल आयोजन से जुड़े है।