सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

शिवपुराण कथा का कर रहे है श्रद्धालु रसपान

तिलक नगर क्षेत्र के कृषि विहार उद्यान स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर पर चल रही शिव महापुराण कथा में श्रीधाम वृन्दावन के प्रख्यात आचार्य पं. शिवेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा का रसपान करा रहे है। बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। राजेश उदावत, छत्रपाल सोलंकी, विजय मिश्रा पिंटू, नामदेव-नीता मिश्रा, प्रवीण- कृष्णा पुरोहित, अनीश-पिंकी पाण्डेय, विजय-सीमा मिश्रा, अनिल-सुनीता देशमुख,अनिल-भावना जाट, अभिनय-रचना सोनकर, संजय खादीवाला आदि ने व्यासपीठ का पूजन किया।