फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
महर्षि विद्या मंदिर सीबीएसई स्कूल के कैंपस में इंटरस्कूल फैंसी ड्रेस स्पर्धा हुई, जिसमे अतिथि नारायण एजुकेशन संस्था के सीईओ और शिक्षाविद् आशीष रामचंद्र पगारे थे। दस से अधिक स्कूल ने प्रतियोगिता में भाग लिया। छोटे बच्चों की मासूमियत ने सबका मन मोह लिया। कसेरा बाजार, सेंट नॉरबंर्ट, एम विनके चारों ने पुरस्कार भी जीते। महर्षि विद्या मंदिर का स्टाफ, प्रतियोगी स्कूल और स्कूल के पदाधिकारी उपस्थित थे। आभार प्राचार्य मैडम ने माना। स्वागत निलेश चौहान ने किया।
