आज शाम गणगौर घाट से पालकी यात्रा
भाजपा नेता जीतू कुशवाह द्वारा कुशवाह महासभा और हास्पिटल पीड़ित संघ, फुटकर व्यापारी संघ के बैनरतले आज शाम 4 बजे से छत्रीबाग स्थित गणगौर घाट से संतों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में सावन मास में भगवान गणगेश्वर महादेव की पालकी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।
