भाजपा नेता ने कसा तंज
लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी के पुणे में ‘छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में छात्राओं को लेकर दिए बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता सुनील पुरोहित ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर महिलाओं की आजादी की इतनी ही चिंता है तो बोलकर दिखाएं। ‘राहुल गांधी महिलाओं को आजाद करने की बात करते हैं।
70 साल में कांग्रेस ने कभी तीन शादियों का विरोध किया क्या? तीन तलाक का विरोध किया क्या?' उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि राहुल गांधी में दम है तो आज भी बोले कि महिलाएं बुर्का नहीं पहनें, तीन शादियां नहीं करें। महिलाओं को समानता का अधिकार मिलना चाहिए।
पुरोहित ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस महिला बिल का विरोध क्यों कर रही है? सदन में बहस करे और महिलाओं को समानता दे।
