कल कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठक
पहली समन्वय समिति की तो दूसरी पदाधिकारियों की होगी
शहर कांग्रेस ने कल दो महत्वपूर्ण बैठक गांधी भवन में बुलाई है। प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी उषा नायडू की मौजूदगी में यह बैठक होगी। कल सुबह 11 बजे से कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक होगी। यह बैठक करीब 1 बजे तक चलेगी उसके बाद भोजन और फिर दोपहर 2 बजे से शहर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकारिणी की बैठक होगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे, संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थायी सदस्य भी दोपहर की मीटिंग में मौजूद रहेंगे। समन्वय समिति में निर्धारित सदस्य है उन्हें आमंत्रित किया गया है।
